चंबा। जिला युवा सेवा और खेल अधिकारी चंबा ने पुलिस ग्राउंड चंबा में दिव्यांग खिलाड़ी प्रतिभा खोज खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में 31 दिव्यांग खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिताओं में युवाओं ने प्रतिभा का लोहा मनवाया।
बाची प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में विशाल ने प्रथम, कुलजीत ने दूसरा स्थान तथा सुजल ने तीसरा स्थान पाया। महिला वर्ग में प्रिया प्रथम, आकांक्षा द्वितीय और शारदा तृतीय स्थान पर रही। मानसिक रूप में दिव्यांग युवाओं की 100 मीटर दौड़ में पुरुष वर्ग में अनिल ने प्रथम, ओम प्रकाश दूसरे स्थान पर, योगराज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
महिला वर्ग में हेमलता ने प्रथम स्थान, हिना ने दूसरा स्थान और प्रिया ने तीसरा स्थान पाया। 100 मीटर दृष्टि बाधित खिलाड़ियों में दौड़ में शिवानी ने प्रथम स्थान, शारदा ने दूसरे स्थान पर तथा प्रिया ने तीसरा स्थान अर्जित किया। महिला वर्ग की रस्सीकूद में शिवानी ने प्रथम स्थान, प्रिया दूसरे स्थान पर तथा शारदा ने तीसरा स्थान अर्जित किया। पुरुष वर्ग में प्रदीप ने प्रथम स्थान, रमेश ने दूसरा स्थान तथा विकास ने तीसरा स्थान अर्जित किया।
18 से 35 वर्ष की आयु वर्ग में 100 मीटर दौड़ के पुरुष वर्ग में अजय कुमार ने प्रथम स्थान, मनीष ने दूसरा स्थान तथा साहिल ने इस स्थान अर्जित किया। महिला वर्ग में इंदु शर्मा ने प्रथम स्थान, शिवानी ने दूसरा स्थान और हेमलता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर में साहिल ने प्रथम, 400 मीटर में योगराज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
बैडमिंटन के महिला वर्ग में हेमलता प्रथम स्थान और पुरुष वर्ग में अनिल कुमार प्रथम स्थान पर रहे। सभी विजेता और उपविजेताओं को जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी ने मेडल तथा स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया।