फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह से मैहला में ऑनलाइन कार्य पड़े ठप्प

विज्ञापन
विज्ञापन
मैहला(चंबा)। उपमंडल मैहला के तहत विभिन्न सरकारी कार्यालयों और निजी दुकानदारों के ऑनलाइन कार्य एक माह से ठप पड़े हैं। इसकी वजह यह है कि मैहला परिक्षेत्र में एक माह से बीएसएनएल की दूरसंचार और इंटरनेट सेवाएं बंद हैं। आलम, यह है कि विभिन्न कार्यालयों में तैनात कर्मचारी दूर-दराज के क्षेत्रों से मैहला में पहुंचने वाले लोगों के कार्य नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

हैरानी की बात तो यहां पर है कि कई बार बीएसएनएल के अधिकारियों को इस बारे में अवगत करवाने के बावजूद भी समस्या का समाधान करवा पाने में बीएसएनल के अधिकारी सफल नहीं हो पाए हैं। इस कारण उपभोक्ताओं में प्रबंधन के प्रति खासा रोष है। उपभोक्ताओं ने अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर क्षेत्र में लचर पड़ी बीएसएनएल की सेवाओं को सुचारु करवाने की मांग उठाई है। गौरतलब हो कि वर्तमान समय में जहां हर विभाग को ऑनलाइन प्रणाली से जोड़ा जा रहा है।
वहीं, मैहला परिक्षेत्र में ऑनलाइन व्यवस्था ही पटरी से उतरती दिख रही है। एक माह से क्षेत्र में बीएसएनएल का सिग्नल गुल पड़ा हुआ है। इसके साथ ही यहां पर इंटरनेट की सेवाएं भी पटरी से उतरी हुई है। कई बार विभागीय कार्यालयों के कर्मचारी बीएसएनएल के अधिकारियों तक को समस्या का समाधान करवाने की मांग उठा चुके हैं। लेकिन, समस्या ज्यों की त्यों ही बनी हुई है।
विज्ञापन

उपभोक्ता मनोज कुमार कश्मीरी, अनिल शर्मा, नीरज शर्मा, सुशील कुमार, चमन लाल शर्मा और कपिल कुमार ने बताया कि क्षेत्र में लैंडलाइन नंबर बंद पड़े एक माह का समय बीत चुका है। सेवाएं बाधित होने से मैहला में ब्लॉक कार्यालय, सरस्वती विद्या मंदिर, एसबीआई की शाखा, रावमापा मैहला, बीआरसी कार्यालय, बीईईओ कार्यालय में इंटरनेट सेवा बाधित पड़ी है। ऐसे में लोगों के लिए बैंक सहित विभागीय कार्यालयों में कामकाज करवाने में परेशानी आ रही है।
लैंडलाइन विंग के सहायक अभियंता पवन दीप डोगरा ने माना की एक माह से क्षेत्र में लैंडलाइन और इंटरनेट सेवा बंद पड़ी है। उन्होंने कहा कि रोड बाइडिंग के चलते बार-बार ओएफसी कटने इस प्रकार की समस्या आई है। ओएफसी को ठीक करने का कार्य एनटीआर करती है। बहरहाल, जल्द ही सेवाओं को दुरुस्त करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें