फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बीआरटीसी की टीम फाइनल में, राजकुमार ब्रिजेंद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में एचजीएनएल को हराया

Tue, 18 Nov 2025 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में राजकुमार ब्रिजेंद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान सेमीफाइनल मुकाबला बीआरटीसी और एचजीएनएल के बीच खेला गया। इसमें पहले बीआरटीसी की टीम ने 121 रन से जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के आयोजन सचिव राजीव सहगल ने बताया कि पहले बल्लेबाजी करते हुए बीआरटीसी की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 237 रन का लक्ष्य विरोधी टीम के सामने रखा। बीआरटीसी टीम की ओर से विशाल ने 34 गेंदों में 74 रन और ईश महाजन ने 40 गेंदों में 68 रन अपनी टीम के लिए बनाए। एचजीएनएल की ओर से सूरज ने तीन विकेट लिए। बल्लेबाजी करने उतरी एचजीएनएल की टीम 10 विकट के नुकसान पर 116 रन ही बना पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें