फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कांस्य पदक विजेता सीमा के परिवार को स्कूल में मिला सम्मान

Sat, 26 Sep 2026 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
उउ़न परी सीमा के परिजनों को सम्मानित करते हुए। जागरूक पाठक
विज्ञापन
28 सितंबर की 5000 मीटर दौड़ के लिए दी शुभकामनाएं, लौटने पर होगा भव्य स्वागत
विज्ञापन

विद्यालय प्रबंधन ने सीमा की उपलब्धि को ग्रामीण प्रतिभाओं के लिए बताया प्रेरणा
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। एशियन गेम्स-2026 में महिला 10,000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतने वाली रेट्टा गांव की बेटी सीमा कुमारी के परिवार का राजकीय प्राथमिक पाठशाला रेट्टा में सम्मान किया गया।
विद्यालय परिवार और स्कूल प्रबंधन समिति की ओर से सीमा की माता केसरी देवी, भाई राजकुमार, भाभी कौशल्या और भतीजी अनीता का फूल मालाओं से स्वागत किया गया।
विद्यालय प्रभारी मान सिंह ने सीमा की माता को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया, जबकि सुनील कुमार ने उनके भाई राजकुमार को टोपी पहनाई। एसएमसी अध्यक्ष हेम राज ने केसरी देवी और वार्ड पंच हेम राज ने राजकुमार को स्मृति चिह्न भेंट किया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से परिवार के लिए प्रीतिभोज का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि सीमा की उपलब्धि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाएं भी अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंच सकती हैं। सीमा की सफलता में परिवार के सहयोग और त्याग की भी सराहना की गई।
विज्ञापन

विद्यालय प्रभारी, एसएमसी अध्यक्ष और वार्ड सदस्य ने सीमा को 28 सितंबर को होने वाली 5000 मीटर दौड़ के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सीमा के चंबा लौटने पर विद्यालय में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें