फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा-खज्जियार मार्ग पर नहीं लगा टूटा हुआ डंगा

Wed, 15 Apr 2026 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
बीते वर्ष की आपदा के बाद से स्थिति जस की तस, वाहन चालक हो रहे परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंगला (चंबा)। चंबा-खज्जियार मार्ग पर बरोड़ी के पास डंगा पिछले वर्ष आई आपदा में ढह गया है। तब से लेकर अब तक इसकी मरम्मत या पुनर्निर्माण का काम शुरू नहीं हुआ है।
डंगा गिरने के कारण सड़क का एक हिस्सा लगातार कमजोर हो रहा है। मार्ग इतना तंग हो चुका है कि जब दोनों तरफ से वाहन आते हैं तो निकलने में भारी दिक्कत होती है। इससे रोजाना सफर करने वाले वाहन चालकों और यात्रियों को जोखिम उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों में महिंद्र कुमार, रोहित कुमार, पवन कुमार, सूरज कुमार, विनय शर्मा ने बताया कि डंगा गिरने के कारण कभी भी सड़क का बड़ा हिस्सा धंस सकता है जिससे दुर्घटना होने की आशंका है। उन्होंने कई बार संबंधित विभाग से मरम्मत की मांग की है लेकिन अब तक कोई कार्रवाई शुरू नहीं की गई। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि यह मार्ग पर्यटन स्थल खज्जियार को जोड़ता है। हर दिन सैकड़ों पर्यटन गुजरते हैं। ऐसे में सड़क की खराब स्थिति से पर्यटन और स्थानीय आवाजाही दोनों प्रभावित हो रही हैं। लोगों ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि उक्त स्थान पर दोबारा डंगा लगाया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें