फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बीआरओ कर्मचारी की हृदय गति रुकने से मौत

Fri, 30 Jun 2023 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र में किलाड़-संसारी मार्ग पर काम कर रहे बीआरओ के कर्मचारी की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। मृतक की पहचान कर्म लाल (45) पुत्र हीरा लाल निवासी गांव कुठाह, पंचायत धरवास के रूप में हुई जो वीरवार शाम को किलाड़-संसारी मार्ग पर रोजाना की तरह कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसके सीने में जोरदार दर्द हुआ।
विज्ञापन

उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए अन्य कामगार उसे उपचार के लिए किलाड़ अस्पताल ले गए जहां पर चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। चिकित्सकों ने उसे बचाने का भरसक प्रयास किया लेकिन अस्पताल में उपचार के दौरान उसने अपना दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मृतक के साथ काम करने वाले अन्य कर्मचारियों के बयान कलमबद्ध किए। शुक्रवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत परिजनों के सुपुर्द कर दिया। किलाड़ थाना के एएसआई सुशील कुमार ने बताया कि पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें