फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेब का पौधा रोपित करने के लिए तीन फीट खोदें गड्ढा

विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी(चंबा)। विकास खंड सलूणी के तहत आती ग्राम पंचायत सियुला के गांव सरहार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला स्पार्क संस्था के सहयोग से संपन्न हुई। कार्यशाला का आयोजन राष्ट्रीय कृषि एवं विकास बैंक नाबार्ड के सौजन्य से हुआ। कार्यशाला में 45 बागवानों ने भाग लिया। कार्यशाला में हिंग राज व कुलदीप कुमार स्त्रोत व्यक्ति के रूप में मौजूद रहे। कार्यशाला के दौरान बागवानों को सेब के पौधे रोपित करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि सेब का पौधा रोपित करने के लिए सही समय दिसंबर का महीना है। उन्होंने कहा कि बागवान सेब का पौधा रोपने के लिए तीन फीट तक गड्ढा करें। उसके बाद एक माह तक इसे धूप में रहने दें। एक माह का समय बीत जाने के बाद इस गड्ढे में पौधा रोपित करें और इसकी नियमित निगरानी करें। कार्यशाला में बागवानों को शून्य लागत खेती बारे भी जागरूक किया गया। इस मौके पर प्रह्लाद, बालम सिंह, ममता देवी, अनीता देवी, केहर सिंह, रोहित कुमार, पृथ्वी राज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें