फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: ‘चांजू नाले पर बने पुल, 32 किमी घटेगा सफर’

Thu, 02 Jan 2025 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के एनएचपीसी बैरास्यूल के वियर साइट के चांजू नाले का खस्ताहाल पुल। संवाद
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। चुराह उपमंडल की ग्राम पंचायत दियोला और जसौरगढ़ के लिए बने मार्ग को एनएचपीसी बैरा स्यूल के वियर साइट के समीप से नकरोड़ से जोड़ने की मांग जोर पकड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि चांजू नाले पर पुल का निर्माण होता है तो जसौरगढ़ और आसपास की पंचायतों के लोगों को नकरोड़ पहुंचने के लिए 40 किलोमीटर के बजाय केवल आठ किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ेगी। इससे 32 किलोमीटर का सफर घटेगा।
विज्ञापन

2020 में तत्कालीन विधायक ने ग्रामीणों की मांग को देखते हुए दियोला पंचायत के बग्गा से कंडोलू तक एंबुलेंस योग्य सड़क का निर्माण करवाया था। वहीं, दूसरी ओर नकरोड़ से एनएचपीसी बैरा स्यूल के वियर साइट तक पहले से ही सड़क बनी हुई है। अब यदि इन दोनों सड़कों को जोड़ने के लिए चांजू नाले पर पुल का निर्माण किया जाता है, तो यह ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत मिलेगी। ग्रामीण कर्म सिंह शर्मा, वीरेंद्र ठाकुर, साहब शर्मा, दिनेश कुमार, रविंद्र कुमार, नेक सिंह, जीत सिंह, राकेश कुमार, मान सिंह, राम सिंह, तेज सिंह, संजीव शर्मा, सन्नी नेगी, धनपत, लोकीनंद, बंसी लाल और तिलक राज ने बताया कि पुल निर्माण से दियोला और जसौरगढ़ पंचायतों की करीब 15,000 की आबादी को न केवल तहसील कार्यालय, पुलिस थाना तीसा, सिविल अस्पताल, उप मंडलाधिकारी कार्यालय और तीसा कॉलेज तक पहुंचने में सुविधा होगी।

साथ ही टिकरीगढ़, दहरोग, चांजू, चरड़ा, बघेईगढ़ और देहरा जैसे क्षेत्रों के बीच आवाजाही भी सुगम हो जाएगी। ग्रामीणों ने प्रशासन से चांजू नाले पर पुल निर्माण की मांग उठाई है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जोगेंद्र शर्मा ने बताया कि ग्रामीण ग्राम सभा से प्रस्ताव पारित कर भेजें। इसके बाद कनिष्ठ अभियंता को मौके पर भेज कर सर्वे करवा आगामी औपचारिकताएं पूरी होने पर पुल का निर्माण करवाने के प्रयास रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें