फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: शादी समारोह में युवकों ने पीटा दुल्हन का रिश्तेदार

Fri, 24 Feb 2023 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। डलहौजी विधानसभा क्षेत्र की पंचायत में जब बरात में आए युवकों को दुल्हन के रिश्तेदार ने गालीगलौज करने से रोका तो युवकों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। उसके बचाव में आने वाले अन्य रिश्तेदार को भी लात-घूंसे खाने पड़े। इसको लेकर दुल्हन के रिश्तेदार नोरंग ने पांच युवकों के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

शिकायत में उन्होंने बताया है कि बुधवार को उनके छोटे भाई की बेटी की शादी थी। रात को जब बरात पहुंची तो उसमें शामिल युवक डीजे की धुन पर नाचते हुए गालीगलौज कर रहे थे। इससे शादी का माहौल खराब हो रहा था। इसको लेकर उन्होंने युवकों को शांत रहने के लिए कहा। इसको लेकर युवक भड़क गए और उनके साथ भी अभद्र व्यवहार करने लगे। इस दौरान पांच युवकों ने उनके साथ मारपीट भी की। इसमें उन्हें चोटें भी लगी हैं। इसको लेकर उन्होंने किहार थाने में पांचों युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। थाना प्रभारी बाबू राम शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें