फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूस्खलन से टूटी मुख्य पेयजल लाइन, चंबा शहर में पेयजल किल्लत

विज्ञापन
भूस्खलन से गुल्यानी में टूटी मुख्य पेयजल लाइन। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। गुल्यानी से शहर के लिए बिछाई गई मुख्य पेयजल लाइन भूस्खलन से टूट गई है। इस कारण शहर में पेयजल आपूर्ति प्रभावित हुई है। अब विभाग अन्य पेयजल लाइन से दिन में एक समय सप्लाई दे रहा है। इससे शहर के 4876 उपभोक्ताओं की परेशानियां ही बढ़ी हैं। लोगों को पानी ढोने के लिए प्राकृतिक स्रोतों का ही रुख करना पड़ा। जलशक्ति विभाग अधिकारियों को मानें तो जीआई पाइप लाइन को ठीक करने के लिए दो दिन लग सकते हैं।
विज्ञापन

बताते चलें कि शहर के तहत आते विभिन्न वार्डों में पेयजल की आपूर्ति करने से पूर्व शहर के साथ ही स्थित विभिन्न पेयजल भंडारण टैंक स्थापित हैं। बीते दो दिन पूर्व आधी रात को भारी भरकम भूस्खलन की जद में आने से गुल्यानी के लिए बिछाई गई पेयजल लाइन टूट गई है। लिहाजा, मुख्य पेयजल लाइन टूटने की सूचना मिलने के बाद वीरवार को विभागीय टीम ने मौके पर पहुंच कर मरम्मत संबंधी कार्य आरंभ कर दिया है। विभागीय अधिकारी रविवार तक मुख्य पेयजल लाइन के सुचारु होने की बात कर रहे हैं। बता दें कि शहर स्थित ब्रजेश्वरी मंदिर में 16.50 लाख लीटर, 4.50 लाख लीटर, 50 हजार लीटर, 3 लाख लीटर, चामुंडा देवी मंदिर के साथ 4.50 लाख लीटर, सूही मढ़ के पास 7.50 लाख लीटर के पानी के स्टोरेज टैंक स्थापित हैं। इन स्टोरेज टैंकों में गुल्यानी स्थित मुख्य स्रोत से पानी पहुंचने के बाद स्टोर किया जाता है। शहर में प्रतिदिन 60 लाख लीटर पानी की आवश्यकता रहती है। इसकी एवज में जल शक्ति विभाग की ओर से दो वक्त सुबह और शाम 80 लाख लीटर पानी की सप्लाई किया जा रहा है। ऐसे में अब मेन पेयजल लाइन के टूट जाने से पेयजल उपभोक्ताओं सहित विभाग की भी मुसीबतें बढ़ गई हैं।
दिन में एक समय दिया जा रहा पानी
जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता दिनेश कपूर ने बताया कि बुधवार आधी रात को हुए भूस्खलन से मुख्य पेयजल लाइन टूटी है। कहा कि लाइन को सुचारु करने में दो दिनों का समय लगेगा। शहर के लिए बिछाई गई दूसरी पेयजल लाइन से सप्लाई दी जा रही है। साथ ही शहर में एक टाइम पानी की आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें