फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर पहुंचते ही लोग भूल रहे कोरोना महामारी का खौफ

विज्ञापन
शहर में आवाजाही करते लोग। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। कोरोना महामारी के खौफ को शहर में अपने कामकाज के लिए पहुंचने वाले लोग नजरअंदाज कर रहे हैं। इतना ही नहीं, बाजार, बस स्टैंड सहित अन्य भीड़भाड़ वाली जगहों पर लोग सामाजिक दूरी के नियम को दरकिनार कर कोरोना संक्रमण के खतरे को न्योता दे रहे हैं। ऐसे में सामाजिक दूरी के नियम को भूलना लोगों पर भारी पड़ सकता है। वहीं, पुलिस जवान, अध्यापक वर्ग और विभागीय कर्मचारियों की ओर से कई बार लोगों को सामाजिक दूरी, मास्क पहनने और सैनिटाइजर से हाथ धोने को लेकर जागरूक किया जा रहा है। बावजूद इसके लोग इसे अनदेखा कर रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों से शहर में पहुंचने वाले लोग बसों में मनाही के बावजूद सफर कर रहे हैं। इतना ही नहीं, बसों में जहां अत्यधिक सवारियों को बैठाने से बस ऑपरेटर भी मना कर रहे हैं। लेकिन, लोग सभी नियमों को धता बता कर कोरोना संक्रमण को न्योता ही देते दिख रहे हैं। सोमवार को शहर के मुख्य बाजार, बस स्टैंड चंबा सहित अन्य जगहों पर सामाजिक दूरी के नियम की लोगों ने जमकर धज्जियां उड़ाईं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें