फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा में याद किए पुलवामा में शहीद हुए जांबाज

Wed, 14 Feb 2024 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा कॉलेज में पुलवामा में शहीद हुए जवानों को लेकर श्रधांजली अर्पित करते एबीवीपी के कार्यकर्ता।
विज्ञापन
चंबा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की चंबा इकाई ने 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में आतंकियों के हमले में वीरगति पाने वाले भारतीय सेना के 44 जवानों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

इस दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश मंत्री आकाश नेगी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि आज का दिन भारत के लिए काला साबित हुआ है। इकाई के अध्यक्ष भवानी ठाकुर, इशांत राजपूत, बलविंद्र, ललित, वीरेंद्र, गणेश, मुकेश, पल्लवी, अनीशा, शालू, मीनाक्षी मौजूद रहीं। एनएसयूआई की चंबा इकाई ने भी पुलवामा हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही दो मिनट का मौन भी रखा। इसमें जिला अध्यक्ष ओम ठाकुर, उपाध्यक्ष लकी ठाकुर, रितिका, रोहित, गुडिय़ा और अनूप मौजूद रहे। संवाद

अग्निवीर योजना बंद करने के लिए राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
चंबा। पुलवामा हमले की न्यायिक जांच और अग्निवीर योजना को बंद करने के लिए भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन पदाधिकारियों ने उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ज्ञापन भेजा है। इसमें कहा कि पुलवामा हमले को पांच वर्ष पूरे हो चुके हैं, लेकिन आज तक पुलवामा हमले की न्यायिक जांच नहीं हुई है। इसकी जल्द जांच करवाई जाए, जिससे शहीद हुए जवानों को न्याय मिल सके। इसके अलावा अग्निवीर योजना को बंद कर पुरानी भर्ती प्रणाली को लागू करने की भी मांग की। एनएसयूआई के राज्य महासचिव प्रवीण मिन्हास, ओम प्रकाश, ललित सहित अन्य सदस्यों ने राष्ट्रपति से मांग की है कि जवानों के भविष्य को देखते हुए सभी मांगों को प्राथमिकता से पूरा किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें