चंबा। पुलिस थाना किहार के तहत एक 17 वर्षीय युवक की ढांक से गिरने के कारण मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहित (17) पुत्र सोभिया राम निवासी गांव जंदराई डाकघर किहार तहसील सलूणी जिला चंबा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहित चोंडी दी घोड़ी जंगल में अपने पिता को नमक देने और उनसे मिलने एक जुलाई को गया था। वह घर वापस आ रहा था। रास्ते में पांव फिसलने से वह ढांक से गिर गया। मोहित के घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। तीन जुलाई को मोहित का शव मिला। एसपी चंबा अरूल कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।