फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर ही पलट गई निजी बस, आठ यात्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चरड़ा से भंजराडू जा रही निजी बस टिकरीगढ़ के पास सड़क पर ही पलट गई। हादसा
विज्ञापन

शनिवार सुबह नौ बजे के करीब हुआ। जब बस चरड़ा से टिकरीगढ़ पहुंची तो चालक का अचानक बस से नियंत्रण बिगड़ गया और चालक ने बस को सड़क के साथ लगती पहाड़ी से टकरा दिया, जिससे बस सड़क पर ही पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीखपुकार मच गई। चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।
उन्होंने बस में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर तीसा अस्पताल पहुंचाने में मदद की। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। हादसे में आठ लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल तीसा पहुंचाया गया है। यहां से दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। हालांकि, हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि बस में करीब बीस लोग सवार थे। आठ लोगों को ही चोटें पहुंची जबकि अन्य सभी सवार सुरक्षित हैं। गनीमत यह रही कि बस सड़क के बीचोंबीच पलट गई। अगर बस सड़क से नीचे लुढ़कती तो जानमाल का नुकसान भी हो सकता था क्योंकि सड़क से नीचे गहरी खाई थी। वहीं, विस उपाध्यक्ष हंसराज ने बस दुर्घटना के कारणों की जांच करने के लिए प्रशासन को आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में घायल लोगों की पहचान धारो पत्नी दीन मोहम्मद निवासी देहराग, परगासू पत्नी भग सिंह निवासी दियोला, पारो देवी पत्नी हरदेव सिंह निवासी पुखरियाल, भाग सिंह पुत्र बदना निवासी दियोला, कमल पुत्र भीम सेन निवासी खजेस, काबली पुत्र ठाकरू निवासी बघेईगढ़, लियाकत अली पुत्र सेनू और पारो पत्नी हेम राज निवासी चुराह के रूप में हुई है। मामूली घायलों को आर्थिक सहायता के रूप में दो हजार और गंभीर रूप से घायल लोगों को ढाई हजार रुपये दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें