फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने छत से फंदा लगाकर दे दी जान

विज्ञापन
boy committed sucide
विज्ञापन
चंबा। ग्राम पंचायत भडियां कोठी के लोहड़ी गांव में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान विकास पुत्र अमर नाथ निवासी गांव लोहड़ी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक युवक शुक्रवार को शाम के समय अपने घर में परिवार के साथ था लेकिन, शाम को अचानक वह अपने कमरे में चला गया।
विज्ञापन

यहां उसने छत से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। इसका पता परिजनों को तब चला जब, परिजन उसके कमरे में गए। कमरे में जाकर परिजनों ने उसे फंदे से लटका हुआ पाया। इससे पहले कि परिजन उसे फंदे से उतारकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाते, उसकी दम घुटने से मौके पर ही मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।
शनिवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। हालांकि, युवक की आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें