पर्यटन स्थल खज्जियार में कोविड नियमों को ठेंगा दिखाते हुए चंब्याली गीत सुनने का लुत्फ उठाते पर्?
- फोटो : Chamba
खज्जियार (चंबा)। पर्यटन नगरी खज्जियार में सैलानी कोविड नियमोें की सरेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। बाहरी राज्यों से आ रहे पर्यटक बिना मास्क मौज-मस्ती कर रहे हैं। इससे जिले में कोरोना संक्रमण का खतरा और बढ़ गया है। हालांकि, कोरोना की दूसरी लहर को लेकर चंबा में भी प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है लेकिन, बाहरी राज्यों से आ रहे पर्यटक कोरोना नियमों को ठेंगा दिखा रहे हैं। इससे स्थानीय ग्रामीणों में रोष है।
गौरतलब है कि पिछले एक सप्ताह से खज्जियार में बाहरी राज्यों से काफी संख्या में पर्यटक पहुंचना शुरू हो गए हैं। स्थानीय लोगों चंद्रेश कुमार, सुनील कुमार, अमित कुुमार, देवी चंद, प्रकाश चंद, उत्तम दास आदि का कहना है कि खज्जियार में पहुंच रहे पर्यटक कोरोना नियमों की अनुुपालना नहीं कर रहे हैं। बताया कि पर्यटक बिना मास्क खज्जियार मैदान और बाजार में घूम रहे हैं।
उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि बाहरी राज्यों से आने वाले सैलानियों को कोरोना टेस्टिंग के बाद जिले में एंट्री दी जाए। खज्जियार पुलिस चौकी प्रभारी देवराज ने बताया कि अगर खज्जियार मैदान में सैलानी बिना मास्क मास्क घूमते हुए पाए जाते हैं तो उनका चालान किया जाएगा।