फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्रिस्तान के चारों तरफ सुरक्षा दीवार लगाने के निर्देश

Sat, 26 Nov 2016 07:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
समस्याएं सुनते वन मंत्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंबा-भरमौर मार्ग पर स्थित कब्रिस्तान में हो रहे अतिक्रमण को लेकर शनिवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी से शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन


जिसको लेकर वन मंत्री ने कब्रिस्तान में जाकर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने वन मंत्री को अवगत करवाया कि कब्रिस्तान का दायरा दिन प्रतिदिन कम होता जा रहा है। जो आने वाले समय में मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए परेशानी का सबब बन सकती है।

उन्होंने वन मंत्री से गुहार लगाई कि कब्रिस्तान के चारों तरफ सुरक्षा दीवार लगाई जाए ताकि कब्रिस्तान की भूमि पर किसी प्रकार का अतिक्रमण नहीं हो सके। वन मंत्री ने वन अरण्यपाल को निर्देश दिए कि कब्रिस्तान के चारों तरफ सुरक्षा दीवार लगाने की व्यवस्था की जाए। इसके अलावा कब्रिस्तान की भूमि में हो रहे अतिक्रमण को रोकने के लिए ठोस कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यह भी आदेश दिए कि कब्रिस्तान में उगी हुई झाड़ियों को उखाड़ा जाए। इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें