फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भलेई क्षेत्र से लापता बिहार निवासी युवक का खाई में मिला शव

Wed, 09 Sep 2026 10:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तेलका। पुलिस थाना खैरी के तहत भलेई माता मंदिर के समीप बंवेउ गांव से पांच सितंबर से लापता बिहार निवासी युवक का शव बुधवार को ब्रंगाल गांव में 33 केवी विद्युत सब स्टेशन के समीप करीब 200 फुट गहरी खाई से बरामद हुआ।
विज्ञापन

मृतक की पहचान मोहम्मद सरवर (26) निवासी जिला किशनगंज, बिहार के रूप में हुई है। सरवर की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। जांच के दौरान भलेई के खेई गला में लगे सीसीटीवी कैमरे में वह पांच सितंबर की मध्यरात्रि अकेले खिन जाता हुआ दिखाई दिया था। इसके बाद उसका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस के साथ उसके रिश्तेदार और साथी भी उसकी तलाश कर रहे थे। बुधवार को तलाशी अभियान के दौरान सरवर का शव खाई में मिला। खाई काफी गहरी होने के कारण दमकल विभाग के जवानों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। उसके साथियों ने भी सहयोग किया। मौके पर नूरपुर से पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल डलहौजी भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि लापता युवक का शव बरामद हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद शव की सुपुर्दगी परिजनों को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें