फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा: डलझील में लंगर सेवा कर रहे व्यक्ति की मौत, एनडीआरएफ ने शव को पहुंचाया भरमौर

Wed, 09 Sep 2026 06:44 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, भरमौर (चंबा)।

सार

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुच्चा सिंह डलझील में पिछले कई दिनों से लंगर समिति के साथ कार्य कर रहे थे। बुधवार को सुबह करीब 5:00 बजे वह बेसुध हो गए। 
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को साैंपा शव। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डलझील में लंगर सेवा में लगे सुच्चा सिंह सैनी (51) पुत्र फकीर चंद, निवासी गांव तारागढ़, पठानकोट की अचानक मौत हो गई। मौत का कारण हृदय गति रुकना माना जा रहा है। असली कारणों का पता पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर लगेगा। पुलिस ने नागरिक अस्पताल भरमौर में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुच्चा सिंह डलझील में पिछले कई दिनों से लंगर समिति के साथ कार्य कर रहे थे। बुधवार को सुबह करीब 5:00 बजे वह बेसुध हो गए।

विज्ञापन


साथियों ने सोचा कि चक्कर आ गया होगा, उन्हें होश में लाने के लिए काफी प्रयास किए। बाद में पता लगा कि उनकी मौत हो चुकी है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। एनडीआरएफ की मदद से शव को भरमौर पहुंचाया गया। सबसे पहले परिजनों को सूचना दी गई। पठानकोट से परिजन दोपहर बाद वहां पहुंच गए। उनकी अनुमति से शव का पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि डलझील में लंगर में काम करने वाले व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। अब तक मौत का कारण हृदय गति रुकना माना जा रहा है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर सही कारणों का खुलासा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें