फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरमौर में अभी भी ब्लैकआउट

Thu, 12 Jan 2017 09:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। वीरवार को भी खिली धूप के बीच लोगों ने राहत की सांस ली। हालात पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाए। दूरदराज में लोग अब भी बिजली, पानी व सड़क के लिए तरस रहे हैं।
विज्ञापन


परिवहन निगम ने भरमौर को बस सुविधा से नहीं जोड़ा है। वीरवार को खड़ामुख से आगे दिनका तक ही यातायात सेवा मुहैया करवाई गई। इसके बाद करीब पांच किलोमीटर तक का सफर लोगों को पैदल या फिर निजी वाहनों से करना पड़ा।

बिजली बोर्ड ने वीरवार को भरमौर क्षेत्र में बर्फबारी के बीच आधा दर्जन ट्रांसफार्मर को चालू कर दिया है। यहां अब करीब एक दर्जन ट्रांसफार्मर बंद हैं जिनकी वजह से 30 गांव में बिजली संकट अभी भी बना हुआ है।
विज्ञापन


बिजली बोर्ड ने साफ कर दिया है कि मौसम साफ रहा तो रविवार तक हालात सामान्य हो पाएंगे। चुराह में बिजली की लाइन पर पेड़ गिरने के बाद बोर्ड ने सभी कर्मचारियों को लाइन दुरुस्त करने में झोंक दिया। पेयजल को लेकर अब भी समस्या बरकरार है।

जनजातीय क्षेत्र भरमौर में लोग पानी हासिल करने के लिए पाइपों को गर्म कर रहे हैं। भारी बर्फबारी व रात के समय तापमान शून्य डिग्री से नीचे चले जाने की वजह से पानी पाइपों में जाम हो रहा है। इस सब के बीच वीरवार को एक बार फिर जिला प्रशासन ने जल्द ही हालात सामान्य होने की बात कही है।
विज्ञापन


उपायुक्त सुदेश मोख्टा ने बताया कि बर्फबारी के बाद लोगों को राहत देने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। लोगों की दिक्कतें जल्द दूर कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें