फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगोट में अवैध खनन करते पकड़ा भाजयुमो प्रदेश सचिव का टिप्पर

विज्ञापन
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। भटियात विधानसभा क्षेत्र के फगोट-रायपुर मार्ग पर पुलिस ने एक टिपर को अवैध खनन करते हुए जब्त किया है। पुलिस ने चालक के खिलाफ अवैध खनन का मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही जांच भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यह मामला हाईप्रोफाइल इसलिए हैैै, क्योंकि टिपर भाजयुमो के प्रदेश सचिव का बताया जा रहा है। लिहाजा यह मामला प्रदेश स्तरीय नेता के साथ जुड़ा होने के चलते खासा चर्चा में आ गया है। वहीं सियासी गलियारों में भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कांग्रेसी इसे मुद्दा बनाने की फिराक में है।
फगोट रायपुर मार्ग पर ठेकेदार के मजदूर अवैध खनन में जुटे थे। जैसे ही मामले की सूचना पुलिस को मिली तो टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने अवैध खनन करते हुए रंगे हाथों दबोचा लिया। साथ ही वाहन को जब्त कर चालक के खिलाफ अवैध खनन का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

चुवाड़ी के थाना प्रभारी रमन चौधरी ने बताया कि अवैध खनन करते हुए टिपर को जब्त किया गया है। चालक के खिलाफ अवैध खनन करने पर मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।
भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव संदीप पनियाल का कहना है कि इस मामले में उनकी कोई भूमिका नहीं है। यह टिपर हिमालयन कंस्ट्रक्शन कंपनी के नाम से है। इस मामले में जानबूझकर संलिप्त किया जा रहा है। यह मामला राजनैतिक प्रायोजित है। रही बात अवैध खनन की तो संबंधित फर्म के पास समस्त दस्तावेज उपलब्ध है। जल्द ही इस मामले में राजनीति करने वालों को जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें