फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक रैली में भाजयुमो ने यातायात नियम रखे ताक पर

विज्ञापन
बिना हेल्मेंट बाईक के पीछे बैठे चंबा में रैली के दौरान भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर? - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। नरेंद्र मोदी सरकार के 8 साल का कार्यकाल पूरा होने पर भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने चंबा में बाइक रैली निकाली। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने यातायात नियमों को ताक पर रख दिया। बाइक के पीछे बैठे कार्यकर्ता बिना हेल्मेट के नारेबाजी करते दिखे।
विज्ञापन

कुछ कार्यकर्ता चलती बाइक पर पीछे खड़े होकर सरकार की जयजय कार करते रहे। बाइक रैली करियां बाजार से शुरू हुई। रैली में करीब चालीस बाइकें शामिल हुईं। चंबा शहर में प्रवेश के बावजूद बाइक सवारों ने बिना हेल्मेट पूरे शहर की परिक्रमा की। इस दौरान शहर के मुख्य चौराहों पर पुलिस कर्मी भी इसे नजरअंदाज करते दिखे। बाइक रैली शहर की पुलिस चौकी से भी गुजरी। जिला चंबा में बीते दिनों बाइक सवार की मौत हुई थी। उसकी मौत में भी हेल्मेट न पहनना कारण बताया जा रहा है।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मंत्री के आठ वर्ष कार्यकाल हाल ही में पूरा हो चुका है। भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित कार्यक्रम के तहत बाइक रैली निकाली। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा के जोशीले कार्यकर्ता यातायात नियमों को पालना करना भूल गए।
विज्ञापन

डीएसपी चंबा अभिमन्यु वर्मा ने कहा कि दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेल्मेट अनिवार्य है। यह बात सभी दोपहिया वाहन चालकों को समझनी चाहिए। पुलिस अपनी तरफ से हर माध्यम से वाहन चालकों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें