बनीखेत(चंबा)। चंबा-पठानकोट नेशनल हाईवे पर पंजपुला में काली माता मंदिर के समीप एक बाइक और टिपर के बीच टक्कर हो गई। इस भिड़ंत में बाइक चालक को गंभीर चोटें आई है।ं
घायल को उपचार के लिए ककीरा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को पठानकोट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घायल बाइक चालक की पहचान अनिल कुमार पुत्र बहादुर सिंह निवासी बगढार के रूप में हुई।
जानकारी के अनुसार अनिल कुमार बाइक से नौकरी के सुबह गुरदासपुर के लिए रवाना हुआ। जैसे ही वह पंजपुला के समीप पहुंचा तो पठानकोट की तरफ आ रहे एक टिपर के साथ भिड़ंत हो गई। इससे उसे टांग पर गंभीर चोटें आई।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों ने घायल को उपचार के लिए ककीरा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां घायल को प्राथमिक उपचार के बाद रैफर कर दिया गया है। दोनों पक्षों में समझौता होने के चलते कोई मुकद्दमा दर्ज नहीं हुआ।