फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों में घास काटते वक्त महिला को सांप ने काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। विकास खंड मैहला के तहत ग्राम पंचायत कुपाहड़ा में एक महिला को सांप ने डस लिया है। उसे परिजन तुरंत अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर महिला को दाखिल कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रजनी देवी निवासी गांव कुंडा डाकघर कुपाहड़ा सोमवार को खेतों में घास काटने गई। इसी दौरान सांप ने उसे डस लिया।
इस बात का पता महिला को दर्द होने पर लगा। इसके बाद परिजनों ने महिला को उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। कार्यकारी एमएस डॉ. रामकमल ने बताया कि महिला को प्राथमिक उपचार के बाद दाखिल कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें