फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: हाईवे पर गिरी बाइक, चालक की मौत, साथी सवार घायल

Mon, 29 Sep 2025 11:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे पर बैकुंठनगर के समीप रविवार देर रात एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में बाइक चालक युद्धवीर सिंह पुत्र झवेर सिंह निवासी गांव गाहर, उत्तराखंड की मौत हो गई, जबकि सवार रविंद्र कुमार पुत्र मकान सिंह निवासी बांव बड़कोट, उत्तराखंड घायल हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बाइक सवार चंबा से बनीखेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक ट्रक चालक बनीखेत से गोली की तरफ आ रहा था। अचानक ट्रक दिखाई देने पर बाइक चालक नियंत्रण खो बैठा और हाईवे पर बाइक सड़क पर स्किड हो गई, जिससे दोनों सवार घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनीखेत पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान युद्धवीर सिंह की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि युद्धवीर डलहौजी के निजी होटल में कार्यरत था। एसपी चंबा अभिषेक यादव ने सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत हुई है और दूसरा युवक घायल है। पुलिस ने घायल के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें