बनीखेत (चंबा)। नैनीखड्ड के पंजपुला के समीप एक बाइक बस से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार को चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने बनीखेत पुलिस चौकी में इस बारे में जानकारी दी।
पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घायल को उठाकर एंबुलेंस के जरिये मेडिकल कॉलेज चंबा उपचार के लिए पहुंचाया। बहरहाल, दोनों पक्षों में आपसी सुलह हो जाने पर पुलिस में मामला दर्ज नहीं हो पाया।