फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट-भरमौर एनएच पर कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत

विज्ञापन
चंबा-भरमौर मार्ग पर खड़ामुख के पास शंकू टपरी नामक स्थान पर खाई में गिरने के बाद क्षतिग्रस्त गाड़ी - फोटो : Chamba
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भरमौर (चंबा)। पठानकोट-भरमौर हाईवे पर शंकु की टपरी के समीप कार अनियंत्रित होकर 270 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचानकर्म चंद पुत्र जगत राम गांव ब्रेही डाकघर बंदला के रूप में हुई है।
वाहन को गिरता देख स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस थाना भरमौर को दुर्घटना के बारे में सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से शव को खाई से निकाल कर सिविल अस्पताल भरमौर पहुंचाया। यहां पर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार रविवार सुबह कर्म चंद पुत्र जगत राम गांव ब्रेही डाकघर बंदला कार में सवार होकर चंबा से भरमौर की तरफ आ रहा था। सुबह साढ़े ग्यारह बजे के करीब जब गाड़ी शंकु की टपरी से 20 मीटर पीछे पहुंची तो अचानक कर्म चंद की कार अनियंत्रित होकर 270 मीटर खाई में जा गिरी। हादसे के दौरान कर्म चंद छटक कर पत्थरों पर जा गिरा। जबकि, कार केे खाई में गिरने से वह पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
वाहन गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके की ओर दौड़े। इसके साथ ही ग्रामीणों ने पुलिस को भी सूचित किया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को उठाकर सिविल अस्पताल भरमौर पहुंचाया। यहां पर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंपा गया। बताया जा रहा है कि कर्म चंद लोनिवि मंडल भरमौर में बतौर चौकीदार तैनात था। जोकि, शनिवार को परिवार को घर छोड़कर रविवार की सुबह ड्यूटी के लिए जा रहा था।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक चंबा अरुल कुमार ने बताया कि पठानकोट-भरमौर मार्ग पर शंकु की टपरी के समीप कार दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें