फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा-तीसा मार्ग पर दो बाईकों की भिडंत में एक सवार गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा-तीसा मार्ग पर पुखरी के पास दो बाइकों के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक सवार को गंभीर चोटें आई हैं। जबकि अन्य तीन सवार सुरक्षित हैं। घायल को हादसे के बाद निजी वाहन से चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। यहां उसको भर्ती कर लिया गया है। घायल की पहचान भूपिंद्र कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन

यह शनिवार को बाइक में सवार होकर तीसा की तरफ जा रहा था। पुखरी के पास ईंड नाले उसकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। हादसे में दोनों बाइकें सड़क पर गिर गई। हादसे में भूपिंद्र को गंभीर चोटें आई हैं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मोहन सिंह ने बताया कि बाइक दुर्घटना में घायल व्यक्ति का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें