फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बिहाली का युवक लापता, पावर हाउस के पास मिली बाइक

Wed, 14 Jan 2026 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। ग्राम पंचायत बिहाली के गांव करातोट का 23 वर्षीय युवक नजीर मोहम्मद लापता हो गया है। उसकी बाइक बर्डक पावर हाउस के पास जीरो पॉइंट क्षेत्र में लावारिस हालत में मिली। इसके बाद युवक की माता काली पत्नी गुलाम रसूल ने तीसा थाना में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दी है।
विज्ञापन

काली ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा गांव में ही दुकान चलाता था। 12 जनवरी को वह अपनी दुकान पर मौजूद था। इसी दौरान गांव ठोल निवासी यूसुफ द्वारा एक व्हाट्सएप ग्रुप में नजीर मोहम्मद की एक कथित रिकॉर्डिंग साझा की गई, जिसे उसने अपने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड किया था। रिकॉर्डिंग सामने आने के बाद नजीर ने अपने बड़े भाई मजीद मोहम्मद, जो पंजाब में वाहन चालक है, से फोन पर बातचीत भी की।
इसके बाद वह दुकान से चला गया, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसके मोबाइल नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन बंद पाया गया। रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर तलाश करने के बावजूद युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया।
विज्ञापन

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस थाना तीसा में रोजनामचा में लापता युवक की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने युवक के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल रिकॉर्ड और लोकेशन की जांच शुरू कर दी है। साथ ही युवक की तलाश के लिए पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी गई है और जिले के सभी थानों और चौकियों को सूचित किया गया है। उधर, पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि लापता युवक को तलाश करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें