फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: आजादी के बाद पहली बार सड़क से जुड़ेगा भुंई गांव

Mon, 27 Oct 2025 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। विधानसभा क्षेत्र चंबा के भुंई गांव को आजादी के बाद पहली बार सड़क सुविधा मिलने जा रही है। यह सड़क निर्माण लगभग 250 की आबादी वाले इस दूरदराज गांव के लिए एक बड़ी राहत लेकर आएगा, जहां अब तक पगडंडी के रास्तों से आवाजाही होती थी।
विज्ञापन

वन विभाग से लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को एफआरए की क्लीयरेंस मिल गई है और पौने दो किलोमीटर लंबी सड़क के लिए डीपीआर भी तैयार हो चुकी है। इस सड़क निर्माण पर विभाग ने करीब 44 लाख रुपये खर्च करने की योजना है। टेंडर प्रक्रिया को अब अंतिम रूप दिया जा रहा है और जैसे ही यह प्रक्रिया पूरी होगी, कुछ ही महीनों में सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
भुंई गांव के लोग लंबे समय से सड़क की मांग कर रहे थे, अब यह मांग पूरी होने जा रही है। गांव में लोग पगडंडियों पर चलकर अपने दैनिक कामकाज निपटाते थे, लेकिन अब उन्हें पैदल चलने के बजाय सड़क से वाहन सुविधा मिलेगी। इसके अलावायह सड़क उनके लिए स्वास्थ्य सेवा और अन्य जरूरतों में भी मददगार साबित होगी।
विज्ञापन

सड़क निर्माण जल्द हो शुरू
स्थानीय निवासी चेत राम, योगराज, शेर सिंह, अजय कुमार, चमन सिंह, होशियार सिंह और टेक चंद ने बताया कि सड़क न होने के कारण सबसे बड़ी परेशानी मरीजों को अस्पताल ले जाने में होती थी। अब सड़क बनने से एंबुलेंस सीधे गांव तक आ सकेगी, जिससे गांववासियों को बड़ी राहत मिलेगी। जबसे यह खबर मिली है कि उनके गांव के लिए सड़क निर्माण मंजूर हो चुका है, तबसे वे लगातार सरकार और प्रशासन से यह मांग कर रहे हैं कि काम जल्द से जल्द शुरू हो।
विज्ञापन

डीपीआर तैयार है और टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही सड़क निर्माण कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया जाएगा। शैलेष राणा, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें