फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बीएसपीएस डीएवी पब्लिक स्कूल सुरंगानी के 16 विद्यार्थी खेलेंगे नेशनल

Mon, 27 Oct 2025 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। बीएसपीएस डीएवी पब्लिक स्कूल सुरंगानी के 16 छात्र-छात्राएं अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने के लिए तैयार हैं। इनका वॉलीबाल, कबड्डी और रेसलिंग जैसी प्रतियोगिताओं में चयन हुआ है। वाॅलीबाल में सार्थक कपिल, कुश्ती में लिपाक्षी कुमारी, गौरिका सैणी, शुभम शर्मा, कबड्डी में अंशुमन, नैतिक, नमन, सौरभ, हर्षिता, अक्षरा, नव्या, सिमरन, कल्पना, आरुषि, कुमारी याषिता और अदिति चयनित हुए हैं। ये सभी विद्यार्थी जिला और राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करने के बाद अब नेशनल लेवल पर अपने हुनर का जलवा बिखेरेंगे। इस दौरान बच्चों ने कहा कि वे पूरी मेहनत और लगन से अपने स्कूल, माता-पिता और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। इस मुकाम तक पहुंचने में शिक्षकों और अभिभावकों का बहुत बड़ा योगदान रहा है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य नरेश कुमार ने बताया कि यह क्षण पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का है। खेल न केवल अनुशासन और टीम भावना सिखाते हैं बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में भी अहम भूमिका निभाते हैं। प्रधानाचार्य ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सुरंगानी के ये बच्चे राष्ट्रीय स्तर पर निश्चित ही प्रदेश और विद्यालय का नाम ऊंचा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें