फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भोपाल के छात्रों को भायीं खज्जियार की वादियां

Sat, 28 Feb 2026 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
पारंपरिक परिधान पहन फोटोग्राफी करके अपनी यादगार बनाए पल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खज्जियार (चंबा)। भोपाल से आए 200 कॉलेज छात्र खज्जियार की प्राकृतिक सुंदरता को देख अचंभित हो गए। झील मैदान के बीचों बीच बनी झील और उसमें तैरने वाली मछलियों को देख उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
विज्ञापन

उनका कहना था कि ऐसी सुंदरता उन्हें फिल्मों में ही देखने को मिलती है लेकिन पहली बार प्रकृति की ऐसी सुंदरता देखने का मौका मिला। भविष्य में जब भी उन्हें दोबारा यहां आने का मौका मिलेगा तो वह अवश्य आएंगे। उन्होंने रोलिंग बॉल, हॉर्स राइडिंग और पारंपरिक परिधानों में फोटो शूट किया। छात्रों में कृष्ण मोहन, प्रेम नारायण, हरिदास, भवर लाल, भोला राम, रूदल, चंदन सिंह और मदन मोहन ने बताया कि डलहौजी में घूमने के बाद वह वाया लक्कड़मंडी होकर खज्जियार पहुंचे। यहां गगन चुंबी हरे भरे पेड़ों के बीच विचरण करने वाले दुर्लभ वन्य जीव और प्राकृतिक सुंदरता अपने आप में एक खजाना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें