फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कबड्डी में भटियात का दबदबा

Wed, 08 Oct 2025 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के बनीखेत में छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता में शतरंज में विजेता रही कुम्हारका स्कूल क
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बनीखेत में जिला स्तरीय अंडर-19 छात्रा वर्ग की तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित हुआ। पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी मुख्यातिथि रहीं और उन्होंने विजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए। प्रतियोगिता में कबड्डी में भटियात टीम विजेता रही, जबकि सलूणी उपविजेता बनी। बैडमिंटन में सलूणी ने जीत दर्ज की और भटियात उपविजेता रहा।
विज्ञापन

वॉलीबाल और खो-खो में चुराह की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब जीता। बास्केटबाल में चंबा की टीम विजेता रही। इस मौके पर सहायक उच्च शारीरिक शिक्षा अधिकारी योगेश चौणा ने बताया कि खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और मुख्यातिथि ने सभी खिलाड़ियों को पढ़ाई और खेल दोनों में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें