फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भटियात बना कबड्डी का चैंपियन

Mon, 27 Jul 2026 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला भटियात और चंबा के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में भटियात की टीम ने खिताब अपने नाम किया जबकि चंबा की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के समापन समारोह में डीएसपी चंबा बलदेव दत्त ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों सहित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया। खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ आगे भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर कबड्डी संघ की ओर से ओमप्रकाश, मोहम्मद रफी और दुर्गा महाजन ने डीएसपी चंबा बलदेव दत्त को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। समापन समारोह में खेल प्रेमी, खिलाड़ी एवं गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें