फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भरमौर की चोटियों ने ओढ़ी सफेद चादर, सर्दी ने दी दस्तक

Sun, 11 Oct 2026 09:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
मणिमहेश समेत ऊंचे इलाकों में 10 सेंटीमीटर तक हिमपात, निचले क्षेत्रों में भी बढ़ी ठिठुरन
विज्ञापन

नवरात्र में मंदिरों में जुट रहे श्रद्धालु, मौसम के बदले मिजाज ने बढ़ाई ठंड
संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र भरमौर की ऊंची चोटियों पर ताजा हिमपात से मौसम का मिजाज बदल गया है। शनिवार दोपहर बाद मणिमहेश, कुगती, चौबिया, खपरांस, तुंदाह भटोर, क्वारंसी और जालसू सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में करीब 10 सेंटीमीटर तक बर्फ जम गई।
चोटियों पर बर्फबारी के बाद भरमौर के निचले इलाकों में भी ठंड बढ़ गई है। लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है।
शारदीय नवरात्र के चलते इन दिनों भरमौर के ऊपरी क्षेत्रों में स्थित मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान और जागरण चल रहे हैं। कार्तिक स्वामी, भरमाणी माता, खतेट पाल और क्वारंसी नाग मंदिरों में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में अचानक बदले मौसम और तापमान में गिरावट से ठंड का असर बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी से क्षेत्र में सर्दियों की आहट महसूस होने लगी है। मौसम में आए बदलाव के बीच ऊपरी क्षेत्रों में धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने जा रहे श्रद्धालुओं को ठंड से बचाव का ध्यान रखना होगा। खासकर सुबह और शाम के समय तापमान में गिरावट से परेशानी बढ़ सकती है। वहीं, चोटियों पर बर्फ की सफेद चादर बिछने से क्षेत्र में मौसम ने सर्द रंग दिखाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें