फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरमौर-पठानकोट एनएच ने बढ़ाई लोगों की दिक्कतें

विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। भरमौर-पठानकोट एनएच शनिवार से लेकर रविवार दोपहर तक यातायात के लिए बंद रहा। लोगों को आवाजाही करने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। बहरहाल, रविवार दोपहर बाद भरमौर-पठानकोट एनएच पर यातायात व्यवस्था सुचारु हो पाई।
विज्ञापन

बता दें कि भरमौर-पठानकोट एनएच पर शनिवार देर रात लाहल ढांक के पास सीमेेंट से लदा ट्रक फंसने से बड़े वाहनों की आवाजाही बंद पड़ गई। ऐसे में भरमौर से चंबा और चंबा से भरमौर की ओर निकले बड़े वाहनों सहित बसों की दोनों ओर कतारें लग गई। लोगों को तीन से चार घंटे का इंतजार करना पड़ा। सूचना मिलने के बाद एनएच मंडल चंबा द्वारा जेसीबी को मौके पर भिजवा कर ट्रक को एनएच किनारे करने के बाद ही एनएच को बहाल किया। इसके अलावा खड़ामुख-होली मार्ग पर खड़ामुख के पास कंपनी का ट्राला फंसने से यातायात बंद पड़ गया। सुबह आठ बजे के बाद ही वाहनों की आवाजाही के लिए मार्ग बहाल किया जा सका। दोपहर 11 बजे एक बार फिर से भरमौर-पठानकोट एनएच त्रिलोचन महादेव मंदिर के पास मिक्सचर प्लांट में तकनीकी खराबी आ जाने से बंद हो गया। आखिरकार दो जेसीबी एनएच मंडल द्वारा मंगवा कर दोपहर दो बजे बाद ही एनएच को बहाल किया जा सका।
एनएच मंडल चंबा के सहायक अभियंता कनव बड़ोत्रा ने कहा कि मिक्सचर प्लांट में तकनीकी खराबी आने से एनएच सुबह 11 बजे बंद पड़ गया। जिसे दोपहर दो बजे बाद ही यातायात के लिए बहाल करवाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें