फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनजातिय क्षेत्र भरमौर में 16 अक्टूबर से 12 नवंबर तक लगेंगे बिजली कट

विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। सर्दियों का मौसम शुरू होते ही बिजली बोर्ड ने लाइनों की मरम्मत के लिए बिजली कट लगाने का फैसला लिया है। मगर इस फैसले से क्षेत्र के लोगों में भारी रोष है। बिजली बोर्ड के मुताबिक 16अक्तूबर से 12 नवंबर तक बीच-बीच में सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक कट लगाए जाएंगे। इसको लेकर बिजली बोर्ड ने अधिसूचना भी जारी कर दी है।
विज्ञापन

33 केवी करियां से गरोला लाइन की मरम्मत कार्य किया जाएगा। भरमौर में दोबारा बिजली कट लगाने पर व्यापार मंडल भरमौर और स्थानीय लोग उग्र हो गए हैं। लोगों ने बताया कि बीते दो-तीन सालों से सर्दियों के मौसम में इस तरह बिजली कट लगाए जा रहे हैं। इस वजह से क्षेत्र के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बिजली बोर्ड की अधिसूचना के अनुसार 16, 20, 23, 27 व 30 अक्तूबर जबकि 3, 6, 8, 10 और 12 नबंवर को कट लगाए जाएंगे। व्यापार मंडल के प्रधान देशराज , हरिशरण, कालू राम, अरबिंद शर्मा समेत ने बताया कि भरमौर में बार-बार लगाए जा रहे बिजली कटों को लेकर मुख्यमंत्री से शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन

गर्मियों के मौसम में भरमौर में लाइनों की मरम्मत के लिए कई बार बिजली के कट लगाए गए। इसके बाद सर्दियों के मौसम में दोबारा से बिजली कट लगने की सूचना मिलने पर भरमौर के लोगों में काफी रोष है। लोगों का कहना है कि भरमौर में विवाह शादियों के साथ ठंड का मौसम भी शुरू हो गया है। ऐसे में बिजली के कट नहीं लगने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें