चंबा। चंबा थाना की पुलिस टीम ने बरौर में एक दुकान से शराब की दस बोतलें पकड़ी है। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम जब बरौर के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि मनोज कुमार दुकान में अवैध शराब बेचने का काम करता है। पुलिस ने सूचना के आधार पर उसकी दुकान में दबिश दी।
पुलिस को दुकान में आता देख मनोज कुमार मौके से फरार हो गया। शक के आधार पर जब पुलिस ने दुकान की तलाशी ली तो दुकान से पुलिस को दस बोतल शराब की बरामद हुई। पुलिस ने शराब की बोतलों को जब्त कर लिया।
इसके साथ ही दुकानदार के खिलाफ पुलिस थाना सदर चंबा में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि पुलिस ने बरौर में दुकान से शराब पकड़ी है।