फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूस्खलन से पांच घंटे बंद रहा भरमौर-हड़सर मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। भारी बारिश से भरमौर-हड़सर मार्ग प्रंघाला नाले के पास सुबह 4:00 बजे बंद हो गया। सड़क बंद होने से शिवभक्त अपनी जान जोखिम में डालकर सड़क को पार करते रहे। विशेषकर ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह 9:00 बजे लोक निर्माण विभाग की मशीनरी और लेबर मार्ग को यातायात के लिए बहाल किया। उधर अधिकारी प्रंघाला के समीप वन रहे बैली पुल का निर्माण यात्रा से पहले पूरा करवाने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि भरमौर-हड़सर मार्ग पर प्रंघाला नाले में बार-बार हो रहे भूस्खलन से बंद हो रहा है। इससे मणिमहेश की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं के अलावा स्थानीय लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मणिमहेश यात्रा के शुरू होने में अब एक माह से भी कम समय बचा है। प्रंघाला नाले के पास सड़क बंद होने से शुक्रवार को प्रंघाला, हड़सर और कुगति पंचायत के लोगों को आवाजाही करने में दिक्कत हो रही है। यदि समय रहते नाले पर बैली पुल का निर्माण नहीं हुआ तो इसका असर मणिमहेश यात्रा के दौरान भी दिख सकता है।
योगराज, प्रताप चंद, अंबिया राम, प्रकाश चंद, अशोक कुमार और नरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रंघाला नाले में भूस्खलन के कारण बार-बार सड़क बंद हो रही है जिससे लोगों की दिक्कतें बढ़ रही हैं। ग्रामीणों ने बैली पुल का कार्य जल्द पूरा करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संदीप महाजन ने बताया कि यात्रा से पहले पुल को तैयार करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें