फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: अगले माह बनकर तैयार हो जाएगा भंजराडू बस अड्डा

Tue, 28 Mar 2023 10:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। चुराह उपमंडल के तहत भंजराडू में 8.50 करोड़ से नई तकनीक और फैब्रिकेटिड स्ट्रक्चर से अंतरराज्यीय बस अड्डा बनाया जाएगा। दो मंजिला बनने वाले इस भवन में दुकानें, महिला-पुरुष प्रतीक्षा कक्ष और शौचालयों का निर्माण होगा। भंजराडू बस अड्डे का निर्माण कार्य करीब पूर्ण होने की कगार पर है। अगले माह के मध्य तक भवन बनकर तैयार हो जाएगा। वर्तमान समय में फ्लोरिंग का कार्य चल रहा है। बस अड्डे का निर्माण होने से क्षेत्र की 55 पंचायतों की पौने दो लाख की आबादी को आवाजाही में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि चुराह में एक अदद बस अड्डे का अभाव चुराहवासियों की मुसीबतों को बढ़ा रहा है। बस अड्डे के निर्माण को लेकर चुराह के विधायक हंसराज से कई बार ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल मिले। अब ये प्रयास सार्थक होते प्रतीत हो रहे हैं। बस अड्डा प्रबंधन एवं विकास प्राधिकरण के अधिकारी अप्रैल के मध्य तक बस अड्डे को जनता को समर्पित करने का दावा कर रहे हैं। बस अड्डे में महिलाओं और पुरुषों के लिए प्रतीक्षा कक्ष, दुकानें, शौचालय, यात्रियों के लिए निशुल्क वाई-फाई सहित दिव्यांगों को व्हीलचेयर की भी सहूलियत मिलेगी।
बस अड्डा बनने से दर्जनों बेरोजगारों के लिए रोजगार के साधन भी मुहैया होंगे। बस अड्डे के प्रथम तल में लॉक रूम, पूछताछ कक्ष, अड्डा प्रभारी कक्ष और प्रतीक्षा कक्ष सहित शौचालयों की व्यवस्था रहेगी। दूसरे तल पर व्यावसायिक गतिविधियों के लिए हॉल, यूटिलिटी रूम, रसोईघर और रेस्टोरेंट की व्यवस्था रहेगी। भवन की तीसरी मंजिल में जैसे ही सरकार के निर्देश जारी होंगे, उसके आधार पर कार्य आरंभ किया जाएगा। भंजराडू बस अड्डे से बसें चंडीगढ़, शिमला, परमाणु, टांडा और पठानकोट के अलावा चंबा, सलूणी, सनवाल, बैरागढ़, जसौरगढ़ और चांजू के लिए चलती हैं।
विज्ञापन

बस अड्डा प्रबंधन एवं विकास प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता मदन कुमार ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अप्रैल के मध्य तक बस अड्डे का निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य है। निर्माण कार्य अंतिम चरण में चला हुआ है। चुराह के विधायक हंसराज ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में ही चुराह में विकास की धारा प्रवाहित हुई है। ग्रामीणों की चिरलंबित मांग को पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पूरा किया। कहा कि भंजराडू में बस अड्डे का निर्माण करवाना उनका लक्ष्य रहा है जो जल्द ही साकार होगा। इससे चुराहवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें