फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मलबा आने से भड़ियां पुल-तड़ग्रां संपर्क मार्ग बंद, नहीं दौड़ रहे वाहन

Sat, 07 Sep 2024 08:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
मलबा आने से भड़ियां पुल-तड़ग्रां संपर्क मार्ग बंद, नहीं दौड़ रहे वाहन
विज्ञापन

लोग बोले- बारिश के कारण मलबा आने से पड़ा है मार्ग, विभाग नहीं करवा पाया बहाल
बोले- जोखिम लेकर आवाजाही कर रहे दोपहिया वाहन चालक, लोगों को हो रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। भड़ियां पुल से तड़ग्रां के लिए बना संपर्क मार्ग भूस्खलन के चलते बाधित हो गया है। इससे छोटे वाहनों की आवाजाही पर रोक लग गई है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि गत दिनों हुई भारी बारिश के कारण मार्ग पर जगह जगह मलबा गिरा है।
इस बारे में संबंधित विभाग को अवगत करवाया जा चुका है, मगर अभी तक सुध नहीं ली गई है। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार यह मार्ग तड़ग्रां गांव की करीब दो सौ की आबादी को जोड़ता है। भूस्खलन के कारण ग्रामीणों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। जगह-जगह मलबे के ढेर होने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। दोपहिया वाहन चालक भी अपने जोखिम पर आवाजाही कर रहे हैं। ग्रामीणों में प्रवीण कुमार, बबलू कुमार, ओंकार सिंह, बबलू कुमार और राजेश कुमार ने कहा कि करीब दो साल पहले ही इस मार्ग का निर्माण हुआ है। सरकार ने भले ही मार्ग बना दिया है, मगर अभी तक यह कच्चा है। यह मार्ग बनने से उन्हें काफी लाभ मिला है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि इस मार्ग पर गिरे मलबे को हटाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता शैलेश राणा ने कहा कि मामला उनके ध्यान में है। विभाग चरणबद्ध तरीके से मार्गाें को बहाल कर रहा है। जल्द ही इस मार्ग को भी बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें