फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: फिरोज कुमार रोज को बेस्ट टीचर अवार्ड

Tue, 28 Feb 2023 04:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। आईटीआई सरू चंबा में उत्कृष्ट प्रबंधन समिति समारोह में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नगाली के अंग्रेजी प्रवक्ता फिरोज कुमार रोज को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए बेस्ट टीचर अवार्ड मिला है।
विज्ञापन

फिरोज कुमार रोज पिछले 17 वर्षों से शिक्षा विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह बच्चों के लिए अभी तक दो किताबें भी लिख चुके हैं। समय-समय पर कई संस्थानों में नौजवानों और विद्यार्थियों के लिए सफलता के गुर सिखाने से संबंधित वकतव्य भी दे चुके हैं। डाइट सरू के जिला परियोजना अधिकारी राजेश शर्मा ने उनकी बेहतर सेवाओं के लिए उन्हें सम्मानित किया। इस प्रक्रिया में शिक्षा खंड बनीखेत से बेहतर शिक्षण कार्यों के लिए इनका नाम नामित किया गया था। फिरोज कुमार रोज एक लेखक, प्रेरक वक्ता और साहित्यकार भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें