क्रिसमस व नए साल के आगमन पर बनीखेत बाजार में रेस्तरॉ के मालिकों ने पर्यटकों के लिए सजाये गया होटल?
- फोटो : Chamba
बनीखेत (चंबा)। नववर्ष के आगमन के लिए बनीखेत बाजार के कारोबारियों ने तैयारियां पूरी कर ली है। इस दौरान कोरोना महामारी के सभी निर्देशों का पालन किया जा रहा है। होटल और रेस्तरां मालिकों ने अपने भवनों को लाइटों से सजा दिया है। इसके साथ ही पर्यटकों की बुकिंग भी शुरू हो गई है। हालांकि, सरकार के निर्देशानुसार पचास से ज्यादा लोग समारोह में भाग नहीं ले पाएंगे। होटल मालिकों ने आश्वासन दिया है कि कोरोना महामारी से बचाव के निर्देशों का पालन किया जाएगा।
गौरतलब है कि वर्तमान में सरकार की ओर से कोरोना के चलते बंदिशें लगाई गई है। ऐसे में सामाजिक समारोह में पचास लोगों की उपस्थिति निर्धारित की गई है। होटल मालिक राम कुमार, कृष्ण कस्तु, राजकुमार और मनीष खन्ना ने बताया कि नए साल के आगमन के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि इस बार कोरोना महामारी के कारण इस बार कारोबार काफी प्रभावित हुआ है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार नए साल पर अच्छा कारोबार होगा।