चंबा। जिले में वीरवार 23 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ हो गए हैं। सभी मरीजों को अब छुट्टी देकर घर भेज दिया गया है। कोरोना से रिकवरी रेट बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग ने भी राहत की सांस ली है।
सीएमओ चंबा डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि स्वस्थ हुए मरीजों के बाद अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 170 रह गई है। उन्होंने बताया कि जिले में अभी तक 2741 कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं। जबकि 2519 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में कोरोना से 49 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि लक्षण दिखने पर तुरंत कोरोना टेस्टिंग करवाएं।