फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलोग में भालू के आतंक से सहमे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। उपमंडल चुराह के तहत ग्राम पंचायत चींह के वार्ड कलोग में भालू के आतंक से लोग सहम गए हैं। वर्तमान में स्थिति ऐसी है कि ग्रामीण अब अपने मवेशियों को भी खुले छोड़ने से कतरा रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि भालू ने दस दिन में सात मवेशियों को मार डाला है।
विज्ञापन

इसके बारे में वे वन विभाग से भी गुहार लगा चुके हैं लेकिन, अभी तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हो पाई है। इससे ग्रामीणों में काफी रोष है। स्थानीय ग्रामीणों दीन मोहमद, महिंद्र सिंह, लेख राज, चैन लाल, धनेश, रोशन दीन, रफीक मोहम्मद, इरशाद, चतर सिंह, रीता देवी, दूमा देवी और सिल्लो ने बताया कि उन्हें पशुओं को खुला छोड़ने में भी डर लग रहा है। वहीं, ग्रामीण अब सुबह-शाम घर से बाहर निकलने में भी परहेज कर रहे हैं।
उन्होंने स्थानीय प्रशासन और विभाग से मांग की है कि जल्द जंगली भालू को पकड़ा जाए अन्यथा कभी भी किसी व्यक्ति को क्षति पहुंच सकती है। स्थानीय पंचायत प्रधान राकेश कुमार खन्ना का कहना है कि इसके बारे में वन विभाग को अवगत करवाया गया है। उम्मीद है कि जल्द भालू को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें