फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: हादसे से पहले भरमाणी माता मंदिर के कुंड में जाकर किया था स्नान

Sun, 05 Jul 2026 11:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा मेडिकल कॉलेज के बाहर बस हादसे में जान गवां चुके युवक की मौत के बाद विलाप करते परिजन।संवाद
विज्ञापन
भरमौर बस स्टैंड में भरमाणी जाने की जताई इच्छा, चचेरे भाई ने की पूरी
विज्ञापन

दोनों चचेरे भाईयों ने एक साथ भरमाणी माता के किए आखिरी बार दर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जब सभी लोग रविवार को भरमौर से वापस घर जाने की तैयारी कर रहे थे तो साहिल ने चचेरे भाई विशाल से भरमाणी माता मंदिर के कुंड में स्नान करने की इच्छा जताई।
बड़ा भाई उसके साथ टैक्सी में भरमाणी माता मंदिर ले गया। वहां दोनों ने माता के दर्शन करने के बाद कुंड में स्नान किया। इतने में उन्हें बाकी लोगों के फोन आना शुरू हो गए कि बस चलने वाली है और वे दोनों कहां हैं। तब उन्होंने बताया कि वे भरमाणी माता के दर्शन करने गए हैं और लौटने वाले हैं। उनके आने तक बस को न जाने दें। एक रिश्तेदार ने उन्हें लाने के लिए गाड़ी को भरमाणी भेजा ताकि दोनों समय पर वापस आ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


चचेरे भाई विशाल ने बताया कि रविवार सुबह जब दोनों भरमौर बस स्टैंड में खड़े थे। वहां कुछ टैक्सी चालक भरमाणी माता जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए आवाज लगा रहे थे। उनकी आवाज सुनकर साहिल ने भरमाणी माता मंदिर के कुंड में स्नान करने की इच्छा जताई थी। इसे पूरा करने के लिए वह उसके साथ वहां गए। उन्हें क्या पता था कि यह साथ उनका आखिरी साथ बन जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें