फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमा-ऋण अनुपात सुधारें बैंक : उपायुक्त

Tue, 18 Nov 2025 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने जिला स्तरीय समिति की त्रैमासिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते बैंकों को जमा-ऋण अनुपात (सीडी रेशो) में सुधार लाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 के लिए वार्षिक ऋण योजना के तहत 1932.83 करोड़ रुपये का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें से जिले ने दूसरी तिमाही तक 842.70 करोड़ रुपये हासिल करते हुए 43.60 प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त की है। उन्होंने एसबीआई, पीएनबी, एचपी स्टेट कोऑपरेटिव बैंक सहित सभी बैंकों को शाखा स्तर पर विस्तृत विश्लेषण करने और समन्वयकों के साथ मासिक समीक्षा बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चंबा एक आकांक्षी जिला है, इसलिए सरकारी योजनाओं में नीति आयोग द्वारा निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करना अनिवार्य है। इनमें पीएम जन धन योजना, पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना, पीएम सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, आधार सीडिंग, किसान क्रेडिट कार्ड और शिक्षा ऋण योजनाएं शामिल है। उन्होंने विशेष रूप से पीएम सुरक्षा बीमा योजना के तहत केवल 20 रुपये प्रीमियम में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के निर्देश दिए। इस दौरान एलडीओ, आरबीआई आशीष सांगरा ने बैंकों को मासिक शिविरों में डिजिटल साक्षरता पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन बचत खातों में री-केवाईसी लंबित है, उन्हें जल्द पूरा किया जाए। भारत सरकार की आपकी पूंजी, आपका अधिकार पहल के तहत अनक्लेम्ड डिपॉजिट सही खाताधारकों तक पहुंचाने के लिए सक्रिय प्रयास बढ़ाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें