फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांगी और भरमौर क्षेत्र के लिए सबसे पहले भेजे जाएंगे बैलेट पेपर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले में पंचायतीराज चुनावों को लेकर विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। निदेशालय से बैलेट पेपर की खेप चंबा पहुंच गई है। जिले के जनजातीय क्षेत्र पांगी और भरमौर के लिए चार दिनों के भीतर बैलेट पेपर भेजे जाएंगे। इसके साथ ही नामांकन और अन्य फॉर्म भी पहुंच गए हैं। इन्हें चंबा के सभी खंडों को भेजा जाएगा। जिला पंचायत अधिकारी महेश ठाकुर ने बताया कि जनजातीय क्षेत्र पांगी और भरमौर के लिए बैलेट पेपर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही इन्हें भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कोरोना महामारी के बीच इस बार पंचायत चुनाव प्रस्तावित है। सरकार और प्रशासन चुनावों की तैयारियों में जुटा है। वहीं, दूसरी तरफ पंचायत रोस्टर जारी होने से पहले सियासी बाजार गर्म हो गया है। लोग सोशल मीडिया में फोटो डालकर खुद के लिए समर्थन मांग रहे हैं। जबकि अभी पंचायतीराज चुनावों को लेकर रोस्टर जारी होना बाकी है।
वहीं, इस बार चंबा में पंचायतों की संख्या भी बढ़ी है। नई पंचायतें विभिन्न खंडों से जुड़ने से राजनीतिक समीकरण भी प्रभावित होने के कयास लग रहे हैं। कुल मिलाकर कोरोना महामारी के बीच होने जा रहे पंचायत चुनावों में कौन प्रत्याशी बाजी मारते है, ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें