फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल ज्ञान तरंग पुस्तक का किया विमोचन

विज्ञापन
हिमाचल दिवस के उपलक्ष पर चंबा में बाल पुस्तक का विमोचन करते मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर।संवाद - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए बाल ज्ञान तरंग सामान्य ज्ञान पुस्तक का विमोचन किया। यह पुस्तक क्यूआर कोड के रूप में डिजिटल रूप से भी उपलब्ध रहेगी। यह पुस्तक जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सरू की ओर से कम्युनिटी मोबिलाइजेशन के तहत तैयार की गई है। पुस्तक तैयार करने का कार्य जिले के ही सरकारी विद्यालयों के 12 अध्यापकों ने किया है। इस पुस्तक में हिंदी, अंग्रेजी, गणित, कंप्यूटर और संस्कृत जैसे विषयों को बाल मनोविज्ञान के आधार पर प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों के लिए सरल और मनोरंजक तरीके से प्रस्तुत किया गया है। इस पुस्तक की विशेषता यह है कि यह खेल-खेल में मनोरंजन के आधार पर एवं चित्र के माध्यम से सीखने पर बल देती है।
विज्ञापन

116 पृष्ठों की इस रंगीन पुस्तक में कविताओं, कहानियों, पहेलियां और अन्य रोचक गतिविधियों के माध्यम से सामान्य ज्ञान को बच्चों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है। पुस्तक के विमोचन अवसर पर जिला परियोजना अधिकारी चंबा राजेश शर्मा और जिला मीडिया कोऑर्डिनेटर डाइट चंबा डॉ. कविता बिजलवान भी विशेष रूप से मौजूद रहे। पुस्तक में संपादक के रूप में राजकीय प्राथमिक पाठशाला अनोगा में कार्यरत कनिष्ठ अध्यापक स्टेट अवार्डी युद्धवीर टंडन ने कार्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें