चंबा। चंबा में चल रही बैडमिंटन चैंपियन प्रतियोगिता का खिाब चंबा के कमलेश शेखड़ी ने जीता है। चंबा में खेले गए फाइनल मुकाबले में उन्होंने राजेश रॉय को सीधे सेट में 21-17, 21-19 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। इस मौके पर चंबा सदर के विधायक पवन नैयर ने विजेता को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
वहीं, वेटरन डबल के अन्य मुकाबलों में कुलदीप शर्मा और कमलेश शेखड़ी की जोड़ी ने राजेश रॉय और दीपक गौतम की जोड़ी को 21-13, 21-9 से हराकर डबल की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। मुख्यातिथि पवन नैयर ने सभी खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया और भविष्य में उनकी सफलता की कामना की। इस अवसर पर बैडमिंटन एसोसिएशन चंबा के प्रधान डॉ. अनिल खेशड़ी, सचिव पवन भारद्वाज, कोषाध्यक्ष कुलदीप शर्मा, दीपक गौतम, विनय महाजन, जितेंद्र पुरी और अन्य सदस्य मौजूद रहे।